- Hindi News
- बोलेरो की टक्कर में जख्मी ससुर ने तोड़ा दम
बोलेरो की टक्कर में जख्मी ससुर ने तोड़ा दम
-शनिवार देर रात दामाद की मौके पर ही हो गई थी मौत
क्राइमरिपोर्टर | जालंधर
लिद्दड़ांपुल पर बोलेरो-बाइक की टक्कर में जख्मी ससुर ने रविवार को दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे दामाद की शनिवार रात को मौके पर ही मौत हो गई थी। बोलेरो गाड़ी को थाना मकसूदां की पुलिस ने वेरका मिल्क प्लांट के पास से क्षतिग्रस्त हालत में पकड़ लिया था। संतोखपुरा के रहने वाले तरसेम लाल (55) पेंटर का काम करते थे। उनकी बेटी संदीप की पांच साल पहले काला बकरा के रहने वाले राजमिस्त्री बलवीर के साथ शादी हुई थी। तरसेम शनिवार रात को दामाद के साथ लिद्दड़ां में सालेहार की बेटी की शादी में जा रहे थे। पठानकोट से लिद्दड़ां जाते समय सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे दामाद बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। तरसेम को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां दोपहर एक बजे के करीब तरसेम लाल ने दम तोड़ दिया। बलवीर की दो बेटियां हिनू (4) और शमा (2) है। थाना मकसूदां के एएसआई तरलोक ने कहा कि टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया था। वेरका मिल्क प्लांट के पास पुल पर चढ़ते समय उसकी टक्कर पुल के निचले हिस्से से हो गई। आईसक्रीम से भरी बोलेरो को ड्राइवर छोड़ भाग गया था।