पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोट सदीक में शरारती तत्वों ने निशान साहिब उखाड़ा

कोट सदीक में शरारती तत्वों ने निशान साहिब उखाड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकोट सदीक में कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन वाले स्थान से निशान साहिब को उखाड़ कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। भवन के साथ जुड़े समुदाय कमेटी के लोगों को पता चलने पर उस जगह पर सभी इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस के आने से लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क को रोक कर जाम लगा दिया। बाद में एसीपी वेस्ट रविंदर पाल सिंह संधू मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कहकर लोगों को शांत किया। आठ लोगों पर पर्चा दर्ज कर 2 गुरमीत कौर और उसके बेटे धर्मपीर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उखाड़े गए निशान साहिब को पूरे सम्मान के साथ गुरु रविदास मंदिर में रखवा दिया गया।

अंबेडकर सेना यूनाइटेड के सूबा प्रधान जसविंदर सिंह जौली, भवन कमेटी प्रधान अश्विनी कुमार और अमित सुमन ने बताया कि 4-5 महीने पहले इस जमीन पर पंचायत की सहमति के साथ बाबा साहिब के नाम पर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करने का विचार बनाकर निशान साहिब लगा दिया गया। लेकिन कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई।