दंपति ने भिखारी से पांच सौ रु. ठगे
जालंधर कैंट | कैंटके मेन बाजार में दुकानदारों से भीख मांग कर शिवरात्रि के लिए और अपना पेट भरने के लिए पैसे एकत्र करने वाले सेवक नाथ को स्कूटर सवार दंपति ने लूट लिया। उन्होंने उसे रोक कर पांच सौ के खुले पैसे मांगे। बुजुर्ग भिखारी ने सौ-सौ के पांच नोट दे दिए। जब उसने पांच सौ का नोट मांगा तो वे दुकान पर आने की बात कहकर चल दिए। वह कुछ दूर तक उनके दौड़ता रहा, लेकिन फिर वे स्कूटर तेज कर भाग गए।