- Hindi News
- गड्ढों से बचते पेड़ से टकराई कार, दो जख्मी
गड्ढों से बचते पेड़ से टकराई कार, दो जख्मी
जालंधर| भुलत्थरोड पर गड्ढों से बचने के चक्कर में जेन कार सफेदे से टकरा गई। इससे दयोल नगर के रहने वाले कार सवार दोनों युवक गंभीर जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल में भर्ती दिलप्रीत (18) ने बताया कि वह दोस्त अमरजीत के साथ बेगोवाल जा रहा था। भुलत्थ रोड पर गड्ढे ज्यादा थे। उनसे बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सामने सफेदे के पेड़ से टकरा गई।