बस के दरवाजे पर खड़ा युवक गिरा
जालंधर| कपूरथलारोड पर बस के दरवाजे पर खड़ा युवक धक्का लगने से चलती बस से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। कपूरथला के लखन गांव का रहने वाला पंजाब सिंह दिहाड़ीदार है। सुबह रिश्तेदारों के घर मकाना गई, मां को लेने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में जा रहा था। बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण वह दरवाजे पर खड़ा था।