- Hindi News
- स्पार्किंग से निकली चिंगारी से सिकंदरपुर में दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख
स्पार्किंग से निकली चिंगारी से सिकंदरपुर में दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख
सिकंदरपुरमें किसान की दो एकड़ गन्ने की फसल रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे बिजली की तारों से हुई स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण जल गई। गांव सिकंदरपुर से मदारा को जाती सड़क पर ड्रेन के पुल के पास किसान चरनजीत सिंह वासी सिकंदरपुर ने गांव के ही गुरमीत सिंह से जमीन ठेके पर लेकर 2.5 एकड़ गन्ने की फसल लगाई थी। तारों से हुई स्पार्किंग से निकलकर गिरी चिंगारियों से गन्ने की फसल को आग लग गई। कुछ ही मिनटों में दो एकड़ गन्ने की फसल जल गई।
पास के खेतों में काम कर रहे किसान नछतर सिंह ने जब गन्ने के खेत से लपटें निकलती देखीं तो शोर मचाया। देखते ही देखते सैकड़ों गांववासी ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगर नछतर सिंह की नजर पड़ती तो आसपास लगी दर्जनों एकड़ गन्ने की फसल भी जलकर राख हो सकती थी। अन्य खेतों तक आग पहुंचे इसलिए किसानों ने ट्रैक्टर की सहायता से खेत को जोत कर बीच में दूरी बना दी। इससे आग अन्य खेतों में नहीं पहुंच सकी।
आग बुझाने में लगा एक प्रवासी मजदूर आग के सेक और धुएं से बेहोश हो गया। उसे गांववासियों ने मशक्कत के बाद गहरे धुएं से बाहर निकाला।
पुलिस चौकी अलावलपुर के इंचार्ज भूपिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसान से बयान दर्ज करवाए।
सरपंच रेवल सिंह, बीजेपी जालंधर देहाती उत्तरी प्रधान जंग बहादुर वर्मा, नछतर सिंह, गुरनाम सिंह आदि ने सरकार से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।
अन्य खेतों तक आग पहुंचे इसलिए किसानों ने ट्रैक्टर की सहायता से खेत को जोत कर बीच में दूरी बना दी।
सरपंच रेवल सिंह, बीजेपी जालंधर देहाती उत्तरी प्रधान जंग बहादुर वर्मा, नछतर सिंह, गुरनाम सिंह आदि ने सरकार से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है। -भास्कर