- Hindi News
- फिल्लौर में एनआरआई की करोड़ों रुपए की जमीन हथियाने के आरोप में पांच पर केस
फिल्लौर में एनआरआई की करोड़ों रुपए की जमीन हथियाने के आरोप में पांच पर केस
फिल्लौर | प्रवासीभारती की धोखे से करोड़ों रुपयों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में पुलिस ने 5 पर केस दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार किया गया है। तीन फरार हैं।
एनआरआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने साल 2007 में फिल्लौर के पास ओल्ड नवांशहर रोड पर 15 मरले जगह खरीदी थी। इसमें तीन दुकानें बनी हुई थी। विदेश रहने के कारण उसने इस जगह की देखरेख के लिए फिल्लौर के रहने वाले मुनीश को रखा था। मुनीश आढ़ती का जसमिंदर सिंह ढिल्लों के साथ पैसे का पुराना लेन-देन था।
जसमिंदर ने मुनीश से कुछ चैक कागजों पर हस्ताक्षर करवाए हुए थे। उन कागजों का फायदा उठाते जसमिंदर ने अपनी प|ी बलविंदर कौर ढिल्लों, इंद्रजीत बांसल और उसके बेटे संजीव बांसल के साथ मिलकर उसकी जमीन के नकली कागज बनवाकर उस पर कब्जा कर लिया।
जसमिंदर खुद मालिक बन गया और इंद्रजीत बांसल को अपना किराएदार बना लिया।
इस बात का पता जब उन्हें चला तो वह तुरंत विदेश से वापस फिल्लौर अपने घर गए। यहां जब उसने ढिल्लों से बात करने की कोशिश की तो उसने उल्टा खुद को उसकी जगह का मालिक बताते हुए डरा धमकाकर वापस भेज दिया और उसके खिलाफ मारपीट का झूठा केस दर्ज करवा दिया।
इसके बाद उन्होंने आईजी जोनल निर्मल सिंह के पास पेश होकर इंसाफ की मांग की। आईजी जोनल ने तुरंत इसकी जांच की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक जालंधर को सौंप दी।
जांच के बाद फिल्लौर पुलिस ने जसमिंदर सिंह ढिल्लों, उसकी प|ी बलविंदर कौर ढिल्लों, इंद्रजीत बांसल, उसके बेटे संजीव बांसल मुनीश कुमार पर केस दर्ज किया।
थाना प्रभारी फिल्लौर हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उन्होंने इस केस में अभी तक इंद्रजीत बांसल संजीव बांसल को गिरफ्तार किया है। जसमिंदर सिंह ढिल्लों, उसकी प|ी बलविंदर कौर ढिल्लों मुनीश कुमार फरार हैं।