बस्ती नौ में प्रभातफेरी निकाली
जालंधर | श्रीभोले बाबा मंदिर बस्ती नौ में महाशिवरात्र के उपलक्ष्य पर चौथी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। कमेंटी मेंबर अमरदीप कुंद्रा और केवल कृष्ण ने बताया कि महाशिवरात्रि तक प्रत्येक दिन सुबह प्रभातफेरी निकाली जाती है। यहां विजय भाटिया, अभिनंदन क्रुंदा, सत्य नारायण, दिव्यांशू, राजकुमार कलसी, सनी भगत, विक्की, पवन कुमार ने भोले के भजन गाए। करनैल सिंह की ओर से प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। लंगर से पहले सत्संग भी हुआ।