- Hindi News
- मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन
जालंधर | श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी अमनदीप एवेन्यू सूरत नगर मकसूदां में चल रही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना समारोह के चौथे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ। यजमान लुधियाना से सतीश भारद्वाज परिवार था। आचार्य उदयकांत शर्मा ने पूजन किया। यहां प्रधान अनूप कपूर, चेयरमैन धर्मवीर भनोट, महासचिव इंद्रजीत दियोल, कैशियर राकेश शुक्ला, सीनियर उपप्रधान जोध राज नागपाल, नवीन शर्मा, नोना भंडारी, प्रताप सिंह राणा, चरणजीत जोशी, रमेश चावला, आदर्श शर्मा, एडवोकेट ओपी शर्मा, मंजेश मेहता, हिमांशु ओबराय, कमल ग्रोवर, महिला संकीर्तन मंडली की प्रभा रानी, सीमा कपूर, रजनी शर्मा, मधु, रजनी ओबराय, आरती शर्मा, पूनम, चंचल देवी, शकुंतला देवी, कुलविंदर कौर थीं।