- Hindi News
- भगवान जगन्नाथ में विश्वास रखने वाला सभी कष्टों से हो जाता है मुक्त
भगवान जगन्नाथ में विश्वास रखने वाला सभी कष्टों से हो जाता है मुक्त
भगवानश्रीकृष्ण और भगवान जगन्नाथ है, जो कलयुग में श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट हुए। जो भगवान जगन्नाथ में विश्वास रखता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए अपने विश्वास को डोर को कभी टूटने दें। उसे भक्तिभाव से संजोते जाए। फिर जगन्नाथ की अपार कृपा बरसेगी। कुछ इस तरह से वृंदावन से आए जनार्दन महाराज ने भक्तों में भक्तिभाव भरा। यूं तो वह अंग्रेजी में प्रवचन कर रहे थे और उनका हिंदी में ट्रांसलेट कर भक्तों को वामदास जी ने किया।
यह मौका वीरवार रात सिमरोज रिजार्ट में दिखा। जहां भगवान जगन्नाथ के विग्रहों का स्वागत, आरती पूजन समारोह था। श्री श्री राधा मंदिर दिलबाग नगर द्वारा इस्कान कुरुक्षेत्र के सहयोग से 14 फरवरी को दोपहर एक बजे कंपनी बाग चौक से निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रों को लेकर आयोजित की गई थी। विग्रहों को उद्योगपति सुखदेव राज शूर, ज्योति प्रकाश शूर के जीटीबी नगर निवास स्थान पर विराजमान किया था। समारोह का आगाज भक्तों ने मंगलाचरण वंदना से किया। अध्यक्षता इस्कान कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास ने की। त्रिदंडी स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि हमें नाचना गाना बेहद पसंद है। अच्छा लगता है। पता है क्यूं...। क्योंकि भगवान को पसंद है। जो भगवान को पसंद हो हमें क्यूं ना पसंद लग सकता है। इसलिए जी भर के नाचे..भगवान की स्तुति करते रहे। यही तो है भगवान की रासलीला। इस रासलीला का आनंद लेते हुए भगवान का स्दैव स्मरण करें।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवा जगन्नाथ के रथ को खींचता है, भगवान जगन्नाथ जी उसे सर्व सुक प्रदान करते हैं। समारोह में जगन्नाथ के स्वर गूंज रहे थे और भक्तों ने सपरिवार विग्रहों की आरती कर हाजरियां लगाई। यहां उद्योगपति ज्ञान भंडारी, ज्योति प्रकाश शूर, विकास कपूर, विकास गाबा, एसएसपी देहाती जसप्रीत सिंह, आरके गुप्ता, सुभाष मल्होत्रा, अमित तलवाड़, पूर्व मेयर सुरेश सहगल, साहिल सहगल, उद्योगपति कपिल गुप्ता, सीए अश्विनी गुप्ता, अजय गोयल, राजेश शर्मा (रामानुजचार्य), अरोड़ा महासभा के प्रधान मनोज अरोड़ा, गगन पसरीचा, गौरव पाहवा, सोहित भंडारी, रामपाल शर्मा, हैप्पी दुआ, ललित नैयर, मनीष सूद, इंद्रजीत थे।
आरती के दौरान भक्त।
आरती करते हुए एसएसपी देहाती जसप्रीत सिंह, सुरिंदर भापा, अमित हिमांशु अन्य।
रिजॉट में हुए समागम के दौरान भगवान जगन्नाथ जी की आरती करती श्रद्धालु।
समारोह में वृंदावन से आए जनार्दन महाराज ने भक्तों में भक्तिभाव भरा। यूं तो वह अंग्रेजी में प्रवचन कर रहे थे और उनका हिंदी में ट्रांसलेट वामदास जी ने किया। सैकड़ों भक्त प्रभुरस से जुड़े।