यज्ञ से मां की कृपा बरसने लगती है
जालंधर | अखिलभारतीय दुर्गा सेना संगठन ने वीरवार को प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी का महायज्ञ किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 महाराज स्वामी सिकंदर महाराज ने की। आचार्य चक्रप्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर यजमानों से आहुतियां डलवाई। स्वामी सिकंदर ने कहा कि जो भी व्यक्ति किसी भी कारण परेशानी का सामना करता हो वह अपने घर में एक बार मां बगलामुखी का यज्ञ जरूर करवाए। यज्ञ में आहुतियां डालने से आत्मिक शक्ति मिलती है और मां की कृपा बरसने लगती है। फगवाड़ा के पूर्व पार्षद कुसुम शर्मा, चंद्र रेखा, रविंदर कुमार बल्ली यजमान थे। यहां पंजाब प्रधान विशाल शर्मा, जिला प्रधान वैभव शर्मा, बलकार सिंह, ईश जैन, अमित गुप्ता, सुनील मलहोत्रा, अश्विनी यादव, अनुराधा शर्मा, बलजीत कौर, लक्ष्मी शर्मा, रेणु मलहोत्रा, नीलम वोहरा थी।