ऋषि मिस्टर और ईलीशा मिस मेयराइट बने
जालंधर | मेयरवर्ल्ड स्कूल में मौका था 12वीं क्लास को फेयरवेल का। ग्यारहवीं ने बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स को रुखसती दी लेकिन इससे पहले पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं। 12वीं के स्टूडेंट्स ने अपने जूनियर्स को स्कूल के अनुभव बताए। फेयरवेल में सीईओ नीरजा मेयर, डायरेक्टर ज्योति नगरानी और प्रिंसिपल जसविंदर सिंह हुंदल विशेष तौर पर मौजूद थे। ग्यारहवीं क्लास के बच्चों ने लघु नाटक चाइनीस कीर्तन प्रस्तुत किया। मिस्टर मेयराइट ऋषि एरोन बने, जबकि मिस मेयराइट का खिताब इलिशा मेयर को मिला। मिस्टर हैंडसम विशाल और मिस चार्मिंग का खिताब आफरीन को मिला। बेस्ट आउटफिट मेल गुरलीन और बेस्ट आउटफिट फीमेल का खिताब सहज को मिला। सीईओ नीरजा मेयर ने कहा कि आप बच्चों में स्कूल का प्रतिबिंब है, इसलिए जब यहां से बाहर निकले तो जो भी यहां से अच्छा सीखा है उसे दूसरे लोगों तक पहुंचाएं।