- Hindi News
- रामामंडी के एपीजे स्कूल में सुंदर लिखाई प्रतियोगिता, अंशवीर पहले स्थान पर
रामामंडी के एपीजे स्कूल में सुंदर लिखाई प्रतियोगिता, अंशवीर पहले स्थान पर
जालंधर | एपीजेस्कूल रामामंडी में पहली से लेकर पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए सुंदर लिखाई और शब्दावली ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। प्रिंसिपल डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चे अपनी भाषा को बोलने के अलावा व्याकरण स्तर पर भी समझें और सीखें। पहली से दूसरी क्लास तक लिखाई प्रतियोगिता में अंशवीर प्रथम, रवनीत सिंह दूसरे और आर्नव, नैना और जैसदीप तीसरे स्थान पर रहे। पंजाबी शब्दावली ज्ञान प्रतियोगिता में तीसरी क्लास से सुखमन प्रथम, उदवीर दूसरे, जसकरण और रजत कपूर तीसरे स्थान पर रे। चौथी क्लास से युग्ता प्रथम, उर्विका दूसरे और जैसमीन तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ. मधु शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया।