- Hindi News
- लॉ ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने खेलों में दिखाया टैलेंट
लॉ ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने खेलों में दिखाया टैलेंट
प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने बच्चों के साथ स्पोर्ट्स मीट शुरू करवाई। -भास्कर
जालंधर | लॉब्लॉसम स्कूल के सालाना खेल सप्ताह के पहले दिन एलकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों के जरिए अपने टैलेंट का बखूबी प्रदर्शन किया। बच्चों ने हर्डल रेस, बैलेंसिंग बॉल, टैग फ्लैग जैसी गेम्स शामिल थीं। बच्चों का हौंसला अभिभावक बढ़ा रहे थे, तो अभिभावकों के कंपीटिशन में उनके बच्चे।
बैलेंसिंग बॉल में सिमरन, जसराज, कशिश पहले, कृदय, जन्नत, करन दूसरे, अभिनव, रुहान, गुरहंस तीसरे, स्टॉकिंग ब्लाक्स में ध्रुव, अनहद पहले, श्रृष्टि, अभय मिश्रा दूसरे, जिगजेग में सनांश, राघव, देवांक पहले, शौर्यवीर, रीत दूसरे, मान्यता, रुहान लक्षय तीसरे, टैग फ्लैग दौड़ में सीरत कोछड़ पहले, शौर्यवीर दूसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने विजेताओं का सम्मान किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का रुझान खेलों की तरफ भी होना जरूरी है।