एलपीयू में आइडिया लीग शुरू
जालंधर | एलपीयूमें आइडिया जूनियर चैंपियनशिप लीग आगाज वीरवार को हुआ। चैंपियनशिप में जालंधर के 35 से अधिक स्कूलों के 1000 स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। चैपिंयनशिप में इस बार प्रमुख स्पोर्टिंग श्रेणियों जैसे एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और जूडो गेम्स हो रही हैं।
पहले दिन के खेलों में आए नतीजों में लड़कों की 1500 मीटर की अंडर-17 दौड़ में लाला जगत नारायण डीएवी पब्लिक स्कूल का स्टूडेंट अमित प्रथम रहा, जबकि संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल (एसबीबीएस) का जतिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर अंडर 17 रेस में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल (एसबीबीएस) के दलबीर सिंह पहले नंबर पर, लाला जगत नारायण डीएवी स्कूल के वरुण गुप्ता और संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल (एमबीबीएस) के गुरविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल (एसबीबीएस) की राजविंदर कौर, सिमरन और नेहा पहले, दूसरे और तीसरे नंबर रही। आइडिया सेलुलर के पंजाब और जेएंडके और हिमाचल प्रदेश के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुधीर प्रधान ने कहा, हम स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्समैनशिप को बढावा देना चाहते हैं।
वॉलीबाल मैच के दौरान गोल करने के लिए जद्दोजहद करते दोनों टीमों के खिलाड़ी। -भास्कर