- Hindi News
- नशीले पाउडर की तस्करी में दो लोगों को दस दस साल की कैद
नशीले पाउडर की तस्करी में दो लोगों को दस-दस साल की कैद
जालंधर/गुरदासपुर | एडिशनलसेशन जज आरके शर्मा की कोर्ट ने नशीले पाउडर की तस्करी में बस्ती दानिमशंदा के लसूड़ी मोहल्ले के जोगिंदरपाल और भोगपुर के जूलियस फ्रांसिस को दस-दस साल की कैद और एक -एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना देने पर एक साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। इसी तरह कोर्ट ने नशीले पाउडर की तस्करी में बजूहा कलां की बख्शो को बरी कर दिया था। पुलिस ने ये आरोपी डेढ़ साल पहले पकड़े थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-22 के तहत केस दर्ज किए गए थे।