- Hindi News
- अली मोहल्ला से हेरोइन खरीद कर निकला युवक गिरफ्तार
अली मोहल्ला से हेरोइन खरीद कर निकला युवक गिरफ्तार
जालंधर | अलीमोहल्ला में एक तस्कर के घर से हेरोइन खरीद कर निकले ग्राहक को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन तस्कर भाग निकला। पुलिस ने फगवाड़ा के मेहली गेट के रहने वाले नरिंदर शर्मा उर्फ टिंकू पुत्र जगदीश शर्मा के कब्जे से दो ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना दो केस दर्ज हुआ है। एसएचओ जीवन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अली मोहल्ला में एक तस्कर हेरोइन बेच रहा है। रेड कर ग्राहक टिंकू को पकड़ लिया गया। टिंकू पहले रैनक बाजार में एक कपड़े की शॉप में काम करता था।