पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 को खुलेगा पीरदाद रोड पर ड्रेन के ब्रिज का लेंटर

19 को खुलेगा पीरदाद रोड पर ड्रेन के ब्रिज का लेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथलारोड पर सीवरेज डालने का काम अप्रैल में शुरू हो सकता है। इसके लिए सड़क खोदने के दौरान ट्रैफिक को वैकल्पिक रूट देने की दिक्कत नहीं रहेगी। इंतजार हो रहा है 93.2 लाख रुपए की लागत से बस्ती पीर दाद रोड पर लैदर कांप्लेक्स के पास गंदे नाले पर बने ब्रिज के खुलने का ताकि वैकल्पिक रास्ता देकर सिटी का ट्रैफिक वाया लैदर कांप्लेक्स खोला जा सके। नगर निगम के कार्यकारी इंजीनियर अश्वनी चौधरी बताते हैं कि गंदे नाले पर बने ब्रिज का लेंटर 19 फरवरी को खुलेगा। इसके बाद सड़क बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। इसे एक महीने में बनाकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्योंक रोड के लैवल से ब्रिज ऊंचा है इसलिए दोनों तरफ की एप्रोच रोड ऊंची होगी। कपूरथला का ट्रैफिक वैकल्पिक तौर पर गुजारने के लिए इस रोड का इस्तेमाल होगा।