- Hindi News
- एसएसए रमसा दफ्तरी स्टाफ थालियां खड़का करेंगे रोष रैलियां
एसएसए रमसा दफ्तरी स्टाफ थालियां खड़का करेंगे रोष रैलियां
एसएसएरमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन होशियारपुर और बठिंडा में थालियां खड़खड़ाते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष मार्च करेंगे। उपप्रधान आशीष जुलाहा ने कहा कि 14 फरवरी को होशियारपुर और 17 को बठिंडा में सरकार को नींद से जगाने के लिए ही थालियां खड़खड़ाते हुए रैली की जाएगी। अगर अभी भी उनकी मांगों पर गौर किया गया तो नगर निगम और नगर कौंसिल चुनावों में सरकार की गलत नीति का प्रचार किया जाएगा।
सरकारके विरुद्ध होगी प्रचार मुहिम : एसएसएरमसा सीएसएस अध्यापक यूनियन सरकार के विरुद्ध प्रचार करेगी। उक्त फैसला यूनियन पदाधिकारियों ने वीरवार को देश भगत यादगार हाल में हुई मीटिंग में लिया। राज्य कनवीनर दाउद आलम ने कहा कि नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों में जनता को सरकार की नीतियों और रोपड़ में अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने की नीति संबंधी बता जागरूक किया जाएगा। मेंबर गुरप्रीत पवार और जिला प्रधान लवतार सिंह ने कहा कि इस संबंधी 14 फरवरी को रोपड़ में की जाने वाली रैली में भी प्रचार होगा। यहां पवन कुमार, सुरिंदर, हरजीत, तिलक राज, प्रशांत, गौतम, सरबजीत, बरखा, सिम्मी, शिवानी थी।