गढ़ा रोड की गणेश बेकरी में आग
जालंधर| गढ़ारोड पर एसजीएल अस्पताल के पास स्थित गणेश बेकरी में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने खुद ही आग को बुझा लिया। गणेश बेकरी के मालिक सरूप सिंह ने बताया कि उनकी बेकरी के ऊपर ही उनकी रिहायश है। सुबह पांच बजे सैर कर रहे लोगों ने बेकरी से धुआं निकलता देख शोर मचा दिया। जब तक वह बेकरी में पहुंचे आग फैल चुकी थी। आसपास के लोग इकट्ठे हुए और आग बुझाई। करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है।