- Hindi News
- 28 अगस्त को घर से गया मोटर मैकेनिक अब तक नहीं लौटा
28 अगस्त को घर से गया मोटर मैकेनिक अब तक नहीं लौटा
सुरजीत सिंह के भाई ने थाने में शिकायत दे दी है
भास्करन्यूज|जालंधर
बस्तीदानिशमंदा के रसीला नगर का मोटर मैकेनिक सुरजीत सिंह (34) 28 अगस्त से घर से गया है, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटा है। इस बारे में संबंधी बावा खेल थाने में शिकायत दे दी गई है। सुरजीत सिंह के चचेरे भाई देस राज ने बताया कि उसका भाई 28 अगस्त को सुबह छह बजे पैदल घर से गया था, उसके बाद जब शाम को उसको फोन करना चाहा, तो उसका नंबर नहीं चला। उसकी तलाश में वह रिश्तेदारों और दोस्तों के पास भी गए, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगा। इसके बाद 12 सितंबर को उन्होंने बावा खेल थाने में गुमशुदा होने की शिकायत दे दी है। सुरजीत का डेढ़ साल का बेटा भी है। यदि किसी को सुरजीत के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह 84271-20145 नंबर पर काल करके जानकारी दे सकता है।