- Hindi News
- 10 रुपए महंगा अधिया बेचने का विरोध, पीटा
10 रुपए महंगा अधिया बेचने का विरोध, पीटा
लिद्दड़ां अड्डे पर ठेके के कारिंदों ने पीटा
जालंधर|लिद्दड़ांअड्डेपर शराब के दाम को लेकर हुए झगड़े में ठेके के करिंदों ने किसान को पीट दिया। जख्मी हालत में लिद्दड़ां के जसवंत कुमार (40) पुत्र शंकर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसवंत ने बताया - रात को लिदड़ा अड्डे के पास शराब के ठेके से अधिया लेने गया था। इसकी कीमत 100 रुपए थी जबकि कारिंदा 110 रुपए मांग रहा था। इसी को लेकर बहस शुरू हो गई। विरोध करने पर कारिंदों ने उसे पीट दिया। लोग उसे पहले नकोदर के सिविल अस्पताल ले गए जहां से उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया।