जालंधर|ईमाम नासिरमें दिनदहाड़े सड़क से सीवरेज का ढक्कन चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पहले पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। थाना दो पुलिस ने बस्ती बावा खेल के फोटीन पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सड़कों से कागज उठाने का काम करता है।