- Hindi News
- बेटी को छेड़ा, पिता ने युवक की रिश्तेदार पर किया हमला
बेटी को छेड़ा, पिता ने युवक की रिश्तेदार पर किया हमला
जालंधर|शहीद बाबूलाभ सिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की महिला रिश्तेदार पर गुस्साए पिता ने दातर से हमला कर दिया। थाना बावा खेल की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की रहने वाली अनीता प|ी इकबाल सिंह ने बताया कि वह सुबह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसी आकर आरोप लगाने लगा कि अनीता के भांजे ने उसकी बेटी को छेड़ा है। अनिता ने कहा कि जब उसने पड़ोसी को कहा कि उसका भांजा उसकी बेटी को छेड़ नहीं सकता, तो इस बात को गुस्साए पड़ोसी ने उसकी बाजू पर दातर से हमला कर उसको जख्मी कर दिया।