- Hindi News
- पत्नी मायके गई तो आॅटो ड्राइवर ने की खुदकुशी
पत्नी मायके गई तो आॅटो ड्राइवर ने की खुदकुशी
जालंधर|चौगिट्टी केवाल्मीकि मोहल्ला में चार महीने पहले ब्याही एक युवती अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई। पति ने जब चाची से इस बात की शिकायत की तो उसके चचेरे भाइयों ने उसे पीट दिया। चौकी सूर्या एन्क्लेव पुलिस ने चचेरे भाई को पकड़ लिया। जिसे देर शाम छोड़ दिया गया। घटना शनिवार की है और परिवार ने रविवार को पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। चौगिट्टी के रहने वाले सन्नी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और चार महीने पहले उसकी शादी टांडा की रहने वाली युवती से हुई थी। शनिवार को उसका चचेरा भाई प|ी को भागा ले गया। वह जाते समय सोने के गहने 20 हजार रुपए भी ले गई। जब उसने चाची से इस बात का विरोध जताया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके चचेरे भाइयों ने उसे पीटा। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की और भाई को छोड़ दिया।
भार्गव कैंप के न्यू करतार नगर की घटना
भास्करन्यूज|जालंधर
भार्गवकैंप के न्यू करतार नगर में शनिवार रात शराब के नशे में आॅटो ड्राइवर ने प|ी को पीट दिया। इसके बाद प|ी बेटी के साथ मायके घर चली गई। पीछे से आॅटो ड्राइवर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का खुलासा सुबह आठ बजे हुआ जब प|ी घर पहुंची। सुनील कुमार (40) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
पुलिस ने सुनील की प|ी सोमा के बयानों पर सीआरपीसी की धारा 174 (गैर-कुदरती मौत) के तहत कार्रवाई की है। सोमा ने बताया कि 9 साल पहले उसकी सुनील से शादी हुई थी। इससे उनकी आठ साल की बेटी है। शादी के बाद पता चला कि पति शराब का आदी है। वह रोजाना शराब पीता। रोकने पर उसे पीटता। शनिवार को भी पति शराब पीकर घर आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट की। उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। वह उसे लेकर दवा लेने चली गई। बाद में अपने मायके घर चली गई। सोचा था कि सुबह घर लौट जाऊंगी, तब तक पति का नशा भी उतर चुका होगा। वह सुबह आठ बजे घर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, मगर उसने खोला नहीं। अंदर टीवी चल रहा था। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर पति पंखे से लटक रहा था।