डीएवी कॉलेज नहर के पास चाकू मार लूटा
जालंधर| अमृतसरके रहने वाले व्यक्ति को डीएवी कालेज नहर के पास चार नशेड़ी युवकों ने चाकू मार लूट लिया। जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। अमृतसर के रहने वाले गगनदीप ने बताया कि वह मोबाइलों का काम करता है। राज नगर में ससुराल घर आया हुआ था। शाम को डीएवी कालेज की नहर के कच्चे रास्ते से पैदल गांधी कैंप जा रहा था। तभी नहर के किनारे पर बैठे चार नशेड़ी युवकों ने उसको घर लिया और उसकी बाजू में चाकू मार,उसका पर्स छीन लिया।