- Hindi News
- दोस्त को पिटने से बचाने पर युवकों ने पीटा
दोस्त को पिटने से बचाने पर युवकों ने पीटा
जालंधर| दोस्तको पीटने से रोकने पर पैदा हुई रंजिश में 32 साल के व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बस्ती बावा खेल थाने में दी शिकायत में सुनील कुमार (32) ने बताया - शनिवार को इलाके में कुछ युवक उसके दोस्त को पीट रहे थे। उन्होंने बीच बचाव कर दोस्त को बचा लिया। उक्त लोग इसी बात की रंजिश रखते थे। रविवार सुबह वह घर से बाहर निकला तो उसे 6 लोगों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से वार कर जख्मी कर दिया। मोहल्ले के लोग जब तक इकट्ठे हुए, हमलावर भाग गए।