पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहिंदर गुप्ता बने ऑल इंिडया रबड़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

मोहिंदर गुप्ता बने ऑल इंिडया रबड़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| विंकोऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जालंधर के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोहिंदर गुप्ता को ऑल इंडिया रबड़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव मुंबई में संपन्न एसोसिएशन की 62वीं एजीएम में हुआ। ऑल इंडिया रबड़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भारत में इस उद्योग की सर्वोच्च नेशनल बॉडी है। देश में करीब 6,000 लघु, मध्यम एवं बड़ी रबड़ इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों का टर्नओवर रु. 65,000 करोड़ है और इनमें 5 लाख के करीब लोग काम करते हैं। जालंधर पंजाब में 1965 में ही ऑटो रबड़ पार्ट्स की एक इकाई लगा चुके गुप्ता ने रबड़ उद्योग के लिए अथक प्रयास किये, खास तौर पर उत्तर भारत में, जहां देश की काफी सारी रबड़ इकाइयां कार्यरत हैं। उन्हें इंडिया रबड़ एक्सपो 2015 के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा और भारत की रबड़ इंडस्ट्री का सबसे महत्वपूर्ण यह मेला 15 से 17 जनवरी, 2015 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा।