पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाव टूटने की आस में गोल्ड मार्केट सूनी

भाव टूटने की आस में गोल्ड मार्केट सूनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |अंतर्राष्ट्रीय बाजारोंमें निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के दबाव में शनिवार को खत्म हुए हफ्ते में चांदी चार फीसदी से भी कुछ ज्यादा लुढ़कने के समाचारों से स्थानीय थोक सर्राफा बाजार में भी स्टॉकिस्टों की घबराहटपूर्ण बिकवाली रही। इस दबाव में चांदी हाजिर करीब 1600 रुपए लुढ़ककर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसकी सहानुभूति में गोल्डकिलोबार भी 400 रुपए टूटकर 26,8500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर गया। वैश्विक क्रूड पेट्रोलियम बाजारों में तेजी आई। जालंधर स्वर्णकार संघ के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ने बताया कि गोल्ड रेट पूरे हफ्ते के दौरान गिरता ही रहा। हफ्ते के शुरू में 27,200 रुपए से सफर शुरू करने वाला गोल्ड हफ्ता खत्म होते-होते 26850 रुपए तक जा पहुंचा, जिस कारण पिछले हफ्ते मार्केट में सूनापन गया। ग्राहकों को गोल्ड रेट और कम होने की तस्वीर दिख रही है, जिस कारण उन्होंने फिलहाल खरीदी को टाल दिया है। लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आनंद सेकरी ने बताया कि श्राद्धों िवदेशों से नेगेटिव सेंटीमेंट्स ने लोकल मार्केट में पूरी तरह से मंदी ला दी है। ज्वेलरी भाव 25,400 रुपए के स्तर पर गया है। यही हाल चांदी का भी रहा है।