पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला कमेटियों के कंपीटिशन का निमंत्रण पत्र रिलीज

रामलीला कमेटियों के कंपीटिशन का निमंत्रण पत्र रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | शिवराम कला मंच की ओर से दशहरा पर्व के अगले दिन चार पांच अक्टूबर को रामलीला कमेटियों के मध्य कंपीटिशन करवाया जा रहा है। इसी संबंध में रविवार को कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने निमंत्रण पत्र रिलीज किया। अब मंच की तरफ से शहर भर की रामलीला कमेटियों से संपर्क अभियान किया जाएगा, ताकि आयोजन को भव्य बनाया जा सके और मुकाबलों के माध्यम से पूरी रामायण का मंचन दो दिनों के बीच में प्रस्तुत करवा कर संस्कृति ज्ञान का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। यहां उनके साथ प्रधान विपन शर्मा, महासचिव रजनीश कुमार, म्यूजिक डायरेक्टर सतनाम सिंह अरोड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी निर्दोश कुमार, कैशियर विकास भगत, उपप्रधान रोहित महाजन थे।