बाबा ने श्रद्धालु कारपेंटर पर हमला किया
कारपेंटर के साथियों ने बाबा की कार तोड़ी, बाबा का साथी भी पकड़ा
भास्कर न्यूज | जालंधर
बूटामंडीमें कारपेंटर और बाबा में झगड़ा हो गया। पुलिस ने बाबे के साथ आए हमलावर को पकड़ लिया है।
बूटा मंडी के संदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र देवराज ने बताया, उसकी घर में ही वेल्डिंग और कारपेंटर की शॉप है। तीन साल पहले वह खुरला किंगरा के एक धार्मिक स्थल के बाबा के संपर्क में आया। बाद में पता चला बाबा नशीले पदार्थों का सेवन करता है और ऐयाश है। बाद में बाबा ने वशीकरण कर उसकी आंखों की रोशनी छीन ली। बाबे के खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दो बार फिर शिकायत की।
शिकायत देने से खफा बाबा ने पांच लोगों के साथ मिलकर उस पर और उसके सािथयों पर हमला कर दिया। साथियों ने भी बाबा पर हमला बोला तो वह भाग गया। सोनू के साथियों ने बाबा के एक साथी को पकड़ लिया और बाबे की गाड़ी तोड़ दी। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनिल निवासी धन्नोवाल के रूप में हुई है। बाबा की का से नशीले कैप्सूल और तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।