पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहाते और घर में तोड़फोड़

अहाते और घर में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रेलवेरोड पर पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने अहाते में तोड़फोड़ की, जब अहाता मालिक मौके पर पहुंचा, तो लोगों ने उसके घर भी तोड़फोड़ कर दी।

अड्डा होशियारपुर चौक के प्रेम कुमार ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से दो लाख की कमेटी लेनी थी। पैसे लेने के लिए वो उसको फोन करते थे। इसी बात से गु्स्साए उक्त व्यक्ति ने रेलवे रोड स्थित उसके अहाते पर तोड़फोड़ कर दी और तीन करिंदों को पीट दिया। जब वो अहाते पर पहुंचे, तो युवकों ने उसके घर जाकर तोड़फोड़ कर दी। थाना बारादरी की पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं दूसरी पार्टी के पारस निवासी पुरिया मोहल्ले ने बताया कि उसने किसी से ब्याज के 20000 पकड़े थे, उसमें से जब पांच हजार रुपए अहाते मालिक को देने जा रहा था, तो उसको घेर अहाते मालिक ने उसको पीट दिया