गोपाल नगर में बुजुर्ग दंपति के घर चोरी
शहरमेंशनिवार रात फिर से चोरों ने दो जगह वारदात की। गोपाल नगर और प्रताप बाग स्थित बाबा लाल दयाल मंदर के चौकीदार के घर।
गोपाल नगर में जिस दंपति के घर चोरी हुई वह अपनी बेटी और दामाद से मिलने के लिए सिडनी गया हुआ है। वारदात का खुलासा सुबह हुआ जब पड़ोसियों ने अपने घर के बाहर ताला लगा देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दंपति के अमन नगर रहने वाले छोटे दामाद सुमित शर्मा ने बताया कि सास-ससुर के ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद से वह और उनकी प|ी भावना रोजाना रात यहीं सोते थे। शनिवार को उन्हें जरूरी काम था, जिस कारण यहां नहीं पाए। सुबह पड़ोसियों ने चोरी बारे सूचना दी। घर से 70 हजार रुपए का सेल्फ चेक, 15 हजार रुपए और एक मुंदरी चोरी हुई है। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने टूटे ताले को पड़ोसियों के घर की बाहर की कुंडी में फंसा दिया। सुबह जब पड़ोसी उठे तो बाहर से दरवाजा नहीं खुला। शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने बाहर से ताला हटाया।
गोपाल नगर में दंपति के घर चोरों ने पूरा सामान खंगाल डाला। -भास्कर
बाबा लाल दयाल मंदिर में चौकीदार के कमरे में चोरी
प्रतापबाग स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर के अंदर चौकीदार के कमरे से चोर 8 तोले सोना 30 हजार रुपए चुरा ले गए। थाना तीन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकीदार राजा राम ने बताया कि वह परिवार के साथ मंदिर के अंदर सो रहे थे। कमरे को ताला लगाया हुआ था। सुबह देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा था। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक हिरासत में लिया है। उसके पास से मिला मोबाइल किसी और युवक का निकला। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
चोरी के बाद घर का टूटा ताला पड़ोसी के घर के बाहर कुंडी में फंसा गए