- Hindi News
- दो साल के बच्चे ने सपोले को चबा चबा कर मार डाला
दो साल के बच्चे ने सपोले को चबा-चबा कर मार डाला
जालंधर| आंगनमें खेल रहे दो साल के बच्चे समीर ने खेल-खेल में सपोले को चबा-चबा कर मार डाला। सपोला जहरीला होने के कारण बच्चे को कुछ नहीं हुआ। मॉडल हाउस की पिंकी ने बताया कि उसका दो साल का बेटा समीर आंगन में खेल रहा था। तभी पास से गुजर रहे सपोले को उसने उठा लिया और खेल-खेल में मुंह में डाल कर चबाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बच्चे को देखा, तब तक सपोला मर चुका था।