- Hindi News
- प्लाट की दीवार बनाने पर ट्रस्ट और कमेटी में ठनी
प्लाट की दीवार बनाने पर ट्रस्ट और कमेटी में ठनी
भास्करन्यूज | जालंधर
श्रीसिद्धबाबा सोढल मंदिर के एक प्लाट को लेकर तालाब कार सेवा कमेटी और मंदिर ट्रस्ट ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। कमेटी के चेयरमैन यशपाल ठाकुर और प्रधान विनय जालंधरी ने कहा कि मंदिर के पीछे गली में कमेटी का प्लाट है। प्लाट की दीवार बाबा सोढल मेले के बाद गिर गई थी। अब उस प्लाट पर ट्रस्ट के महासचिव सुरिंदर चड्डा कब्जा करने के लिए दीवार बनवाकर दरवाजा लगवा रहे हैं। विरोध जताने पर मंदिर गार्द ने आकर काम रुकवाया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में बता कर कार्रवाई की मांग की है। यहां उनके साथ संस्थापक चमन लाल शर्मा, महासचिव रवि मरवाहा, सुरिंदर लब्बी थी।
श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर ट्रस्ट के महासचिव सुरिंदर चड्डा ने कहा कि सारी प्रॉपर्टी ट्रस्ट के अधीन है, प्लाट की दीवार बनाने का जिम्मा भी ट्रस्ट का ही थी। ट्रस्ट ने दीवार बनाने के साथ इस प्लाट का दरवाजा मंदिर के अंदर की तरफ करना चाहा था। ताकि गली से होकर प्लाट में जाकर अंदर दाखिल हुआ जा सके। इस तरह से प्लाट की देखभाल भी हो सके, मगर तालाब कार सेवा कमेटी ने आकर काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।