पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगराते का बोर्ड फाड़ा, न्यू रॉयल क्लब के सदस्यों ने जताया रोष

जगराते का बोर्ड फाड़ा, न्यू रॉयल क्लब के सदस्यों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामने स्थित बैंक की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच करने की मांग

भास्करन्यूज | जालंधर कैंट

न्यूरॉयलक्लब मोहल्ला नंबर 25 की ओर से जगराते को लेकर चर्च रोड पर लगाए गए बोर्ड को किसी शरारती तत्व ने फाड़ दिया। इससे क्लब सदस्यों में रोष है।

क्लब के मनोज धनवाल, राजन्द्रि कुमार शर्मा, गौरव लक्की ने बताया कि उन्होंने पावर कॉम के दफ्तर के सामने जगराते को लेकर बोर्ड लगाया हुआ था। उस पर माता की तस्वीर और नीचे क्लब सदस्यों की तस्वीरें थी। किसी शरारती ने बोर्ड फाड़ दिया। मामले की थाना कैंट में शिकायत दे दी गई है। उनका कहना है कि बोर्ड के सामने ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसमें सारी रिकॉर्डिंग हो सकती है।

जालंधर कैंट में जगराते का पोस्टर फाड़े जाने से गुस्साए न्यू रॉयल क्लब मोहल्ला नं. 25 के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। -भास्कर