- Hindi News
- पार्सल ऑफिस में सफाई कर्मी चोरी करते पकड़े
पार्सल ऑफिस में सफाई कर्मी चोरी करते पकड़े
जालंधर| सिटीस्टेशन परठेके पर सफाई करने वाले दो लोगों को पार्सल कार्यालय में चोरी करते हुए काबू किया। आरपीएफ एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात को सफाईकर्मी मिराज पार्सल के नगों के साथ छेड़खानी कर रहा था और गुलशन निवासी बूटामंटी अमृतसर लोहे के क्लिप चोरी कर रहा था। दोनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके जेल भेज दिया गया है। ठेकेदार के कारिदों ने दो घंटे काम बंद रखा।