दुकान का ताला तोड़ रहा युवक पकड़ा
जालंधर| बस्तीनौ में शनिवार देर रात एक दुकान का ताला तोड़ रहे एक युवक को पीसीआर मुलाजिमों ने काबू कर लिया। उसे थाना दो पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। सन्नी पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि देर रात तक पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सन्नी को एक दुकान के ताले तोड़ते हुए पकड़ लिया।