- Hindi News
- सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बिक्री को श्रीराम ऑटोमॉल का एस्कॉर्ट्स से करार
सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बिक्री को श्रीराम ऑटोमॉल का एस्कॉर्ट्स से करार
जालंधर| श्रीरामऑटोमॉल इंडिया लिमिटेड (एसएएमआईएल) ने एस्कॉर्ट्स लिमिटेड से करार किया है। एसएएमआईएल के सीईओ समीर मल्होत्रा ने कहा इसके तहत एसएएमआईएल एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के अधिकृत डीलरों को पुराने (सेकेंड हैंड) ट्रैक्टरों की बिक्री में मदद करेगी। हाल के दिनों में एस्कॉर्ट्स ने बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की है और यह भारत की तीसरी सबसे तेज विकास करने वाली कंपनी बन गई है। मौजूदा बिक्री की सफलता को और रफ्तार देने के मकसद से ही कंपनी ने एसएएमआईएल के साथ करार किया है।