150 प्लेयर रुरल गेम्स खेलने पटियाला गए
जालंधर| जालंधरके 150 प्लेयर मंगलवार को सुबह नौ बजे पटियाला में होने वाले रुरल गेम में भाग लेने रवाना हुए। डीएसओ राकेश कौशल ने बताया कि लड़कों की पटियाला में दो दिन तक पंजाब स्टेट रूरल गेम अंडर-16 होगी। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबाल, वालिबॉल , वेटलिफ्टिंग, हॉकी और बास्केटबाल के मैच होंगे। 29 सितंबर को अमृतसर में लड़कियों के रुरल गेम्स होंगे।