- Hindi News
- बाल संस्कार केंद्रों में योगदान देने वाले सम्मानित होंगे
बाल संस्कार केंद्रों में योगदान देने वाले सम्मानित होंगे
जालंधर| सीमांतइलाकों में सेवा और संस्कार की पाठशाला चला रहे माधवराव मूल्ये सेवा ट्रस्ट का सम्मेलन गुरु नानक भवन अमृतसर में होगा। 3 से 5 बजे होने वाले इस समारोह में केंद्र के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संचालक डॉ. मोहन भागवत कल सम्मानित करेंगे। अध्यक्षता मेजर जनरल डॉ. जसबीर कौर ग्रेवाल करेंगी। इसका संचालन राजकुमार गुप्ता, अमृतलाल धवन और महासचिव कृष्ण लाल अरोड़ा करते हैं।