- Hindi News
- दिल्ली के व्यापारी से लूटे ~2.50 लाख बरामद
दिल्ली के व्यापारी से लूटे ~2.50 लाख बरामद
रेलवेरोडपर दिल्ली के व्यापारी से 2.70 लाख रुपए लूटने वाले मास्टरमाइंड और उसके साथी की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तारी दिखा दी। वे दो दिन से पुलिस हिरासत में थे। उनसे 2.50 लाख रुपए और बाइक बरामद कर ली है। साजिश फगवाड़ा गेट के एक दुकान के वर्कर ने ही रची थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिलाप चौक के अमित पटेल और खोदियां मोहल्ला के चंद्रशेखर तवा के रूप में हुई है।
एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल थाना तीन के एसएचओ भूषण सेखड़ी ने बताया कि वारदात के समय पकड़े गए सूरज ने खुलासा किया था कि उसने अमित चंद्रशेखर के साथ मिलकर वारदात की थी। अमित पटेल फ्लैक्स बोर्ड बनाने वाली दुकान में काम करता है। उस दुकान के साथ ही बिजली दुकान है। वहां पर अक्सर व्यापारी पैसे कलेक्शन के लिए आते थे।
20हजार रुपए के दोनों ने ब्रांडेड कपड़े खरीदे : सूरजके पकड़े जाने के बाद अमित ने पैसे अपने घर रख लिए। उसमें से दस-दस हजार दोनों ने रख लिए। उन पैसों से दोनों ने ब्रांडेड कपड़े खरीदे। एसएचओ ने बताया कि उन्होंने अमित के घर से पैसे बरामद हुए हैं। उन दोनों को उम्मीद थी कि सूरज मुंह नहीं खोलेगा। इसी कारण वह जालंधर से बाहर नहीं भागे। चंद्रशेखर पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल ने लुटेरों से बरामद नकदी दिखाई।
दो गिरफ्तार, फगवाड़ा गेट की दुकान के वर्कर ने ही रची साजिश