- Hindi News
- चोरियों के मुद्दे पर कमिश्नर ने की एसएचओज से मीटिंग
चोरियों के मुद्दे पर कमिश्नर ने की एसएचओज से मीटिंग
जालंधर | शहरमें बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर ने थाना तीन, चार और सात नंबर में एसएचओज से मीटिंग की। कमिश्नर ने एसएचओज को रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि एसीपी के साथ-साथ कुछ एसएचओ भी रोटेशन वाइज रात को नाइट ड्यूटी दें। इसके अलावा उन्होंने फोर्स को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति को तुरंत राउंडअप करें। ड्यूटी दौरान कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने त्योहारों को लेकर भी तैयारी करने के लिए कहा। एसएचओज को अपने इलाकों के बाजारों का दौरा करने और वहां फोर्स लगाने के लिए भी कहा। कमिश्नर ने इलाका एसीपी एसएचओ के साथ पहले थाना तीन, चार और फिर सात में मीटिंग की।
पुलिस कमिश्नर युरिंदर हेयर ने रात के समय गश्त बढ़ाने को कहा है।