- Hindi News
- फैक्ट्री में सान टूट कर सिर पर लगने से वर्कर की मौत
फैक्ट्री में सान टूट कर सिर पर लगने से वर्कर की मौत
इंडस्ट्रियल इस्टेट में दो दिन पहले ही मिली थी नौकरी
भास्करन्यूज | जालंधर
इंडस्ट्रियलइस्टेटस्थित अजय नगर में मंगलवार सुबह सेनिटेशन फैक्ट्री में सान टूटने से वर्कर के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के शिवान के रहने वाले मुनमुन यादव (33) के रूप में हुई है। थाना आठ पुलिस ने मृतक के भाई मदन लाल के बयानों पर सीआरपीसी की धारा 174 (गैर-कुदरती मौत) के तहत कार्रवाई की है।
मदन ने बताया कि उसका भाई कई सालों से यहां रहा है। भाई को दो दिन पहले अजय नगर की इंडस्ट्री में नौकरी मिली थी। सुबह आठ बजे काम पर गया था। साढ़े दस बजे उसके घायल होने की सूचना मिली। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि मुनमुन यादव मशीन पर काम कर रहा था। दौरान अचानक सान टूट गया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी। उसे निजी अस्पताल लेकर गए और फिर सिविल अस्पताल ले आए। सिविल में आकर उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मदन लाल ने किसी पर कोई कार्रवाई करवाने के लिए नहीं कहा है।