पति पर लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप
जालंधर | दहेजको लेकर आबादपुरा की रहने वाली 23 साल की महिला को उसके पति ने पीट दिया। थाना चार में इसकी शिकायत की गई है।
आबादपुरा की सपना ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी फिरोजपुर के व्यापारी के साथ हुई। एक साल पहले पति ने दुकान खोल ली। पति काम बढ़ाने के लिए उससे 50 हजार रुपए और दो तोले सोने की मांग करने लगा। इसको लेकर अक्सर उसका पति के साथ झगड़ा रहता था। दो दिन पहले पति ने उसे पीट दिया। सपना ने मारपीट के बारे में घरवालों को बता दिया। घरवाले उसके ससुराल से ले आए और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।