पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टक्कर के बाद बजुर्ग को घसीट ले गए स्कूटर सवार

टक्कर के बाद बजुर्ग को घसीट ले गए स्कूटर सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| आदमपुर-भोगपुररोड पर पड़ते ईंटावदी गांव में 55 साल के किसान को स्कूटर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। दूर तक किसान को घसीटते ले गए। ईंटावदी के प्यारा सिंह ने बताया कि गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटर सवार तीन युवकों ने उसको टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। इसी दौरान उनका कपड़ा स्कूटर के टायर में फंस गया और वे उसे काफी दूर तक घसीटते ले गए और जख्मी हालत में छोड़ कर भाग गए।