जालंधर | सीआईएस्टाफ शहरी की पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहचान फगवाड़ा के प्लाई गेट के देस राज और प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों से 250-250 ग्राम नशीला पाउडर मिला है।