आरएके सेरामिक्स का जालंधर में रोड शो
आरएके सेरामिक्स का जालंधर में रोड शो
जालंधर| आरएकेसेरामिक्स इण्डिया प्रा.लि. ब्रांड प्रोमोशन के तहत अपने 8वें रोड शो ‘आरएके आप के शहर\\\' का आयोजन शहर के विवा कॉलेज मॉल, जालंधर में शुरू हो गया, जोकि 14 दिसंबर तक चलेगा। रोड शो का उद्देश्य अगले एक साल में भारत भर के 50 शहरों में आरएके के उत्पादों का प्रदर्शन करना है। आरएके 50 छोटे शहरों के ग्राहकों तक अपने ब्रांड को पहुंचाना चाहता है। रोड शो में डीलर्स, सब डीलर्स, संभावित डीलर्स, आर्किटेक्ट्स, इन्टीरियर डिजाइनर्स और ग्राहक आमन्त्रित होंगे।