पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के चार स्कूलों में बनी लाइब्रेरी

जिले के चार स्कूलों में बनी लाइब्रेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जिलेमें33 स्कूलों में लाइब्रेरी बनाने के लिए ग्रांट जारी हुई थी। इनसे चार स्कूलों में काम पूरा हो चुका है। पांच स्कूलों में काम अंतिम पड़ाव में है जबकि बाकी बचे 23 स्कूलों में काम चल रहा है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत स्कीम के तहत मीटिंग कर एडीसी विकास कुमार अमित ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रमसा के अधीन जिले में चार स्कूल मिडिल से हाई अपग्रेड हुए हैं, जिनमें सरकारी हाई स्कूल बूले में पांच कमरे पंचायती राज्य की तरफ से बनाकर स्कूल को सौंप दिए गए हैं और तीन स्कूलों की इमारत पुडा को सौंपा गई है।

इनक्लूसिव एजुकेशन फार डिसएबल्ड चिल्ड्रन (आईईडी) के तहत जिले में 89 रिसोर्स रूम में 884 बच्चे पढ़ रहे हैं। मीटिंग में गढ़ा एलिमेंटरी स्कूल के मुख्य गेट से गुजरने वाली बिजली की तारों को ऊंचा उठाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। डीईओ सेकेंडरी हरिंदरपाल सिंह ने बताया कि 116 हाई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट कमरों के निर्माण के लिए राशि जारी की गई थी। 81 स्कूलों का काम पुरा हो चुका है। 19 का काम अंतिम पड़ाव पर है, जबकि 15 में काम चल रहा है। यहां लोक संपर्क अधिकारी गुरमीत सिंह, डीईओ एलिमेंट्री जसपाल सिंह औलख, जिला गाइडेंस काउंसलर सुरजीत लाल थे।