ग्रैंड मा, ग्रैंड पा... आई लव यू...
पूर्व कैबिनेट मंत्री समरा ने कहा-पेरेंट्स की रिस्पेक्ट नहीं तो पढ़ाई भी किसी काम की नहीं
मेयर वर्ल्ड स्कूल में स्टूडेंट्स ने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ की रैंप वॉक
आजकलकेरिश्ते स्वार्थ के हो गए हैं। हम इतने स्वार्थी हो गए हैं कि अपने ग्रेंड पेरेंट्स के गुजरने के बाद भी दुख जताने की जगह उनकी जायदाद का बंटवारा करने लगते हैं। प्ले ‘द डियर डिर्पाटेड’ में बच्चों ने दिखाया कि किस तरह मॉडर्न लाइफ में रिश्ते छोटे होते जा रहे हैं। मौका था मेयर वर्ल्ड स्कूल में एनुअल-डे का जोकि ग्रेड पेरेंट्स को समर्पित किया गया। इसमें हरनिशा बैंस, अधीश अग्रवाल, मलिश्का अग्रवाल, रोशनी भाटिया, अमन सिंह और चिताज मेयर ने रोल प्ले किया।
यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह समरा चीफ गेस्ट और गेस्ट ऑफ ऑनर चीफ एडमिनीस्ट्रेटर जेडीए गुरप्रीत सिंह खैरा थे। ईशान चौहान, अर्जुन घई, नवीन, अर्श खन्ना, अयान जैन, गरिमन गुप्ता के बैंड ने परफारमेंस दी। बच्चों ने ‘ओ ग्रेंड मा ग्रेंड पा आई लव यू...’ सांग गाया। इसके बाद नन्हे-मुन्हे बच्चों ने ‘वी आर वर्ल्ड...’ सांग पर वेस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। केवल बच्चों ने डांस किया बल्कि अपने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ रैंप वॉक कर खट्टी-मिठी यादों को भी साझा किया। अधिराज जौली, सुवरीत महाजन, नूर रंधावा, शुभिका सूद, अभिराज, राजवीर गुंबर, उदयवीर सिंह तुर, पलक सहगल, गुरबाज दोसांझ, अभिराज कलसी और आलिया सभ्रवाल ने अपने दादा-दादी के साथ मॉडलिंग की। सभी पार्टीस्पेंट्स से सवाल पूछे गए। उनकी अपने पोते और पोती के साथ यादें, उनकी अच्छी आदतें, उनके बच्चों से एक्सपेक्टेशन, बच्चों के साथ उनका फेवरेट पासटाईम आदि पूछा गया। इसमें चीफगेस्ट समरा ने कहा कि बच्चों की परफारमेंस में उनका कांफीडेंस दिख रहा था। उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ना चाहिए। अपने पेरेंट्स का आदर करना चाहिए। हम जितना भी पढ़ लिख जाए अगर अपने पेरेंट्स की रिस्पेक्ट नहीं करते तो हमारी पढ़ाई किसी काम की नही। अंत में बच्चों ने गिद्दा और भंगड़ा पेश किया।
ग्रैंड पेरेंट्स के मनोरंजन के लिए स्टूडेंट्स ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, गिद्दा, भंगड़ा और माइम की परफोर्मेंस दी। -भास्कर
मेयर वर्ल्ड स्कूल में एनुअल-डे का उद्घाटन करते पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह समरा, गुरप्रीत सिंह खैरा, चेयरमैन राजेश मेयर, नीरजा मेयर, डायरेक्टर ज्योति नगरानी और प्रिंसि